पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो ने मुकदमे दर्ज करने की निंदा की

इनेलो ने मुकदमे दर्ज करने की निंदा की

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जींद
जींद के विधायक डॉ. हरि चंद मिड्ढा ने जारी प्रेस बयान में बिजली और पानी की किल्लत को लेकर जींद की जनता का सड़कों पर उतर आने पर जिला प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाओं के लिए शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा निर्दोष आठ लोगों के खिलाफ व अन्य 150-200 व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा रास्ता रोकने के जुर्म में झूठा पर्चा दर्ज कर अपनी बेकायदी का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के खिलाफ हुए मुकदमे को अगर पुलिस प्रशासन वापस नहीं लेता है तो इनेलो सड़कों पर उतर जिला प्रशासन का भारी विरोध करेगा।
मजबूर होकर उतरे लोग सड़क पर
विधायक ने कहा कि दर्ज किए गए मुकदमों से साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कही जिला प्रशासन सरकार के इशारों पर काम कर सरकार के लिए मोहरे के रूप में काम कर रहा है, क्योंकि सरकार और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होती है कि जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करें। लगातार तीन दिन से जनता बिजली और पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही थी। मजबूरन जनता को सड़कों पर आकर अपने मूलभूत सुविधाओं के लिए ऐसे कदम उठाने पड़े, क्योंकि लोकतंत्र में हर किसी व्यक्ति को शांति पूर्वक धरना और प्रदर्शन करना उसके अधिकारों में लिखा गया है।



सीएम का प्रशासन और कर्मियों पर नियंत्रण नहीं

विधायक ने कहा कि बिजली कर्मचारियों द्वारा उठाए गए ऐसे कदमों से साफ जाहिर होता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रशासन और कर्मचारी वर्ग पर नियंत्रण नहीं है। उन्होंने एक बार फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द जिला प्रशासन और पुलिस अपनी इन ओछी मानसिकताओं को छोड़ दर्ज किए गए मुकदमों को वापिस नहीं लिया तो इनेलो जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ हर बड़े आंदोलन के लिए तैयार है।