पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाम लगाने, तोडफ़ोड़ करने पर 200 पर केस

जाम लगाने, तोडफ़ोड़ करने पर 200 पर केस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद - शहर में सफीदों गेट के समीप बिजली-पानी की समस्या को लेकर गुरुवार देर शाम को सड़क पर उतरे लोगों द्वारा पुलिस झड़प के बाद पुलिस पीसीआर गाड़ी फूंकने, रास्ता रोकने, पुलिस पर पथराव करने, जानलेवा हमला करने व तोडफ़ोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने मामले में शहर थाना पुलिस ने 8 लोगों को नामजद करते हुए 200 अन्य के खिलाफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों सज्जन कश्यप व अमित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीसीआर नंबर चार के चालक सिपाही नरेंद्र सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सफीदों गेट पर जाम लगने की सूचना पाकर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस कर्मी जाम लगा रहे लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि उसी दौरान लोगों ने पथराव कर दिया और पीसीआर चार में आग लगा दी। पथराव के दौरान पुलिस कर्मचारियों को भी चोटें आई। शहर थाना सिपाही नरेंद्र की शिकायत पर शहर पुलिस ने जयसिंह सैनी, सज्जन कश्यप, दिलबाग उर्फ काकू, मोहित शर्मा, ओम, सन्नी अरोड़ा, अमित गोयल, संदीप को नामजद कर 200 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।



गुडग़ांव में फ्लैट के नाम पर ठगे ४० लाख

गुडग़ांव - डीएलएफ फेज दो थाना एरिया में एक युवक से लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले दो फ्लैट बेचने के नाम पर ४० लाख रुपए एग्रीमेंट राशि के तौर पर ले लिए। फिर फ्लैट का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया और दोनों फ्लैटों पर कब्जा कर लिया। पीडि़त का आरोप है कि इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। बजघेड़ा निवासी सुनील राणा ने २०११ में नाथूपुर में यू ब्लॉक के गली नंबर चार में २२ और २३ नंबर दो फ्लैट खरीदे। इसके एवज में उसने नाथूपुर निवासी अंजू सरदाना, लालाराम, मनोज, नरेश व दर्जन भर अन्य लोगों को ४० लाख रुपए दिए।



हाईकोर्ट ने बढ़ाई अजय चौटाला की जमानत

नई दिल्ली - दिल्ली हाईकोर्ट ने इनेलो विधायक अजय चौटाला की अंतरिम जमानत एक बार फिर बढ़ाई है। जेबीटी शिक्षक घोटाले में दोषी अजय चौटाला व उनके पिता एवं पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को अदालत 10 वर्ष कारावास की सजा सुना चुकी है। अजय फिलहाल उपचार के लिए लिए अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं। गुडग़ांव के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को भी उपचार के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी। चौटाला की ओर से शुक्रवार को अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन व अमित साहनी पेश हुए। वकीलों ने दस्तावेज दाखिल करते हुए बताया कि चौटाला को फिलहाल अस्पताल में रहकर उपचार करवाने की आवश्यकता है। अदालत ने वकीलों की दलील पर चौटाला की अंतरिम जमानत 7 फरवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

जापानी पीएम के दौरे के विरोध में प्रदर्शन

फतेहाबाद - जापान के प्रधानमंत्री इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मेहमान के तौर पर नई दिल्ली आएंगे। लेकिन उनके इस दौरे को लेकर परमाणु विरोध मोर्चा ने विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को विरोध जताने के लिए मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य सड़कों पर उतर आए और धरना दे नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारी प्रदर्शन शुरू करने से पहले अंबेडकर चौक पर एकत्र हुए और धरना दे दिया। धरने की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष पूनिया ने की। पूनिया ने कहा कि इस दौरान जापानी पीएम परमाणु संयंत्र के लिए करार करेंगे जोकि सरासर गलत है।

परमाणु विरोध मोर्चा इसका विरोध करता है।



गुडग़ांव. सेक्टर सात एक्सटेंशन और ज्योति पार्क एरिया में गुरुवार रात दो कार सवार युवकों ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत्त युवकों ने यहां खड़ी दर्जनभर गाडिय़ों के शीशे तोड़ डाले और लोगों के साथ गाली-गलौच किया। पुलिस के आने की सूचना मिलने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।



गुडग़ांव में युवकों का उत्पात, कई गाडिय़ां तोड़ीं

प्रथम सीएम का जयंती समारोह कैथल में

चंडीगढ़ - सर्व ब्राहाण एकता मंच की ओर से हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा का 96वां जन्म दिवस 26 जनवरी को कैथल धर्मशाला में मनाया जाएगा। मंच के वरिष्ठ सदस्य रोहतास राणा व सुभाष बाता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय पंडित भगवत दयाल शर्मा की बेटी माधवी शर्मा दीप प्रज्जवलित करेंगी, जबकि ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता देवीदयाल पराशर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। मंच के संरक्षक पवन चक्रपाणि कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

कोसली में प्रेमी जोड़े का शव मिला

कोसली - सप्ताह भर पूर्व घर से निकले प्रेमी जोड़े के शव शुक्रवार सुबह नाहड़ स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर में तैरते हुए मिले। सूचना मिलने पर डीएसपी धनपति देवी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाले। नाबालिग युवक-युवती के शव चुन्नी से एक दूसरे से बंधे हुए थे तथा बुरी तरह से गले हुए थे। नाहड़ निवासी गोपाल ((19)) तथा कुहारड़ निवासी राजबाला ((16)) नाहड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा बारहवीं में पढ़ते थे। दोनों का एक दूसरे से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था।



न्यूज़ इनबॉक्स