पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों में महिला सहित 5 घायल

सड़क हादसों में महिला सहित 5 घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज, समालखा
अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से एक को चोट अधिक होने पर पानीपत के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक गांव चुलकाना निवासी दीपक व विकास अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से कुरुक्षेत्र किसी काम से जा रहे थे। रेलवे लाइन पर बने फ्लाईओवर से पहले ही अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों को चोट आई। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
दूसरा हादसा नई अनाज मंडी के सामने हुआ। महिला ओमपति बाजार से सामान लेने के बाद शनिवार दोपहर घर लौट रही थी। जैसे ही वो जीटी रोड क्रास करने लगी तो दिल्ली की तरफ से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। महिला को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। इसके अलावा एक अन्य सड़क हादसे में अविनाश निवासी नंगला यूपी घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पानीपत रेफर कर दिया गया।