- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर जिले में सुरक्षा प्रबंध कड़े
गणतंत्र दिवस पर जिले में सुरक्षा प्रबंध कड़े
सनौली
आतंकी संगठनों की धमकी के मद्देनजर गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले की यूपी यमुना सीमा सनौली यमुना बार्डर की सीमा पर नाके लगाकर आवागमन करने वालों की जांच की जा रही है। सनौली चौकी प्रभारी दलेल सिंह ने पुलिस टीम के साथ यमुना बार्डर पर वाहनों की चेकिंग की। वहीं उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले पक्के व क\\\'चे रास्तों पर पुलिस की कड़ी नजर है। पुलिस वर्दी व सादे क पड़ों में जिले की सुरक्षा में जुटी हुई है। सार्वजनिक स्थलों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त कर हालात पर नजर रखे हुए है। नगर के होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की तलाशी ली जा रही है। पानीपत पुलिस प्रवक्ता युद्धवीर सिंह ने दावा किया कि गणतंत्र दिवस पर जिला भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए है।