आज बच्चे देंगे जीनियस बनने को परीक्षा
जींद - ग्रामीण प्रतिभा विकास समिति द्वारा में ‘हर बच्चा बन सकता है जीनियस’ शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन 26 जनवरी को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सोनीपत, गोहाना, करनाल, जींद एवं पानीपत के 11 ब्लॉकों में संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी, जिसमें 625 गांवों के एक हजार से अधिक स्कूलों के एक लाख छह हजार आठ सौ विद्यार्थी भाग लेंगे। समिति की ओर से परीक्षा संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।