- Hindi News
- गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं में रोष
गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं में रोष
सनौली - गांव बापौली स्थित एचपी गैस सिलेंडर एजेंसी में गैस कम और उपभोक्ता अधिक आने पर कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाए। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी में रोष प्रदर्शन किया। वहीं गैस एजेंसी कर्मचारियों ने बापौली थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस आने पर मामला शांत हुआ। पिछले सप्ताह से एचपी गैस प्लांट जींद में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल के कारण एजेंसी में सिलेंडर नहीं आ सके।
वहीं सोमवार सुबह गैस एजेंसी बापौली में जैसे ही ट्रक गैस लेकर पहुंचा तो हजारों उपभोक्ता पहुंच गए और सिलेंडर नहीं मिलने पर प्रदर्शन करने लगे। गैस एजेंसी कर्मचारी प्रवीन ने बताया कि गैस प्लांट में हड़ताल के कारण ट्रक नहीं आए थे। अब सप्लाई शुरू हो गई है। जल्द ही समस्या का हल हो जाएगा।