पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जींद, यमुनानगर, अम्बाला में हजकां प्रधानों की छुट्टी

जींद, यमुनानगर, अम्बाला में हजकां प्रधानों की छुट्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ - हरियाणा जनहित कांग्रेस ((हजकां)) ने अपने तीन जिला प्रधानों की छुट्टी कर दी है। इनमें अम्बाला के प्रधान भूम सिंह राणा, जींद के रमेश ढिगाना और यमुनानगर के रमन त्यागी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई की हरियाणा विजय अभियान रथयात्रा में इन प्रधानों की सक्रियता अधिक नहीं थी।
हजकां के मीडिया कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन देवीलाल बिश्नोई ने बताया कि रमेश सैनी को जींद का प्रधान बनाया गया है। रमेश ढिगाना को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बिश्नोई ने कहा कि हजकां अध्यक्ष की विजय रथ यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की मेहनत को ध्यान में रखा जा रहा है। काम करने वाले लोगों को मान-सम्मान देने और सुस्त लोगों से बड़ी जिम्मेदारियां वापस लेने के लिए अभी बड़े स्तर पर फेरबदल होना है। लोकसभा चुनाव सिर पर देखकर भी पार्टी संगठन में बड़े फेरबदल कर रही है।