पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘गो रक्षा रैली’ जींद में 16 फरवरी को : योगेंद्र

‘गो रक्षा रैली’ जींद में 16 फरवरी को : योगेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - प्रदेशभर से आए गोभक्तों की राज्यस्तरीय बैठक सोमवार को हरियाणा गोशाला संघ के अध्यक्ष आचार्य योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि राज्यस्तरीय गो-रक्षा रैली 16 फरवरी को जींद में होगी।
अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने कहा कि गो भक्त प्रदेश सरकार से मांग करेंगे की वह प्रत्येक गाय को 25 रुपए रोज के लिए दे, गोरक्षा के लिए अलग से गो मंत्रालय बने, जिलास्तर पर गोचारण भूमि का गोधाम बनाए व गोचरान भूमि उपलब्ध कराई जाए।
गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने, नस्ल सुधार, गो-तस्करी रोकी जाए। बैठक में हिसार से डॉ. जिले सिंह राणा, मेवात से एएसपी गुप्ता, करनाल से रामचंद्र देशवाल, दिल्ली से राजकुमार अग्रवाल, जींद से राधेश्याम, विनय गोयल, रोहतक से रामफूल हुड्डा, पानीपत से जयभगवान गोयल, आरपी सिंह, यमुनानगर से सुभाष गोयल व जगाधरी से राजेश शर्मा मौजूद रहे।