पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की जान गई

मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की जान गई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - साहा
साहा-शाहाबाद मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक भी जख्मी हुआ है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल में लाया गया है।
शाहाबाद के पास पट्टी गांव का रहने वाला फौजी व सतनाम बुधवार शाम को साहा से घर लौट रहे थे। नगला जट्टान के पास सामने से अचानक आई एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। फौजी व सतनाम भी मोटरसाइकिल पर थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी। दूसरी मोटरसाइकिल पर 28 साल का वकील चंद व नफे सिंह सवार थे। हादसे में चारों बुरी तरह जख्मी हो गए थे। 18 साल के फौजी व वकील चंद की हालत बेहद गंभीर थी। एंबुलेंस के जरिए चारों को सिविल अस्पताल लाया गया। बीच रास्ते में फौजी व वकीलचंद ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उनकी मौत होने की पुष्टि की। जख्मी नफे सिंह को चंडीगढ़ भेजा गया। बीच रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सतनाम अभी भी सिविल अस्पताल में ही दाखिल है। जब मरने वाले युवकों के परिवार को उनकी मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। उनकी चीखों से पूरा अस्पताल गूंज गया। बड़ी मुश्किल से उन्हें शांत किया गया। साहा पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।