पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिहर्सल कर रहे छात्र पर हमला

रिहर्सल कर रहे छात्र पर हमला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल कर रहे नौवीं कक्षा पर एक शराबी ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में छात्र के हाथ पर चाकू लगा। पुलिस पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नौवीं के छात्र अमित पीटी शो में हिस्सा लेने आया हुआ था। पीटी शो के बीच में ही अमित अपने साथी अनिकेत के साथ पास ही लगी एक रेहड़ी पर खाने के लिए आ गया। इसी दौरान एक शराबी रेहड़ी के पास पहुंचा। उसने अमित के पेट में चाकू घोंपने की कोशिश की लेकिन अमित ने हाथ आगे कर लिया। चाकू हाथ में लगा। इस घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। अनिकेत के शोर मचाने पर अन्य बच्चे भी मौके पर पहुंच गए। बाद में अमित को एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवाकर घर भेज दिया गया। सिविल लाइन थाना के एसएचओ अश्विनी कुमार ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। लेकिन वहां उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।