- Hindi News
- मंदिर में सेफ हाउस न बनने पर अड़े थे श्री सतनान धर्म मंदिर मंदिर के प्रधान रविभूषण
मंदिर में सेफ हाउस न बनने पर अड़े थे श्री सतनान धर्म मंदिर मंदिर के प्रधान रविभूषण
भास्कर न्यूज - कैथल
एक दिन पहले सनातन धर्म मंदिर में रन वे कपल के लिए सेफ हाउस बनान की बात कह कर नगर परिषद ने विरोधी रुख भांप कर अपने सुर बदल लिए हैं।
नगर परिषद के ईओ बीएन भारती कहते हैं कि सनातन धर्म मंदिर में रैन बसेरा बनाने के लिए नप ने 20 लाख रुपए दिए हैं। वहीं सेफ हाउस के लिए भी दो कमरे बनाए जाने प्रस्तावित थे। अगर मंदिर की कमेटी वहां सेफ हाउस बनाने का विरोध कर रही है तो वे कहीं और सेफ हाउस बना लेंगे।
गांधी पार्क में रैन बसेरा बना कर उसके ऊपर सेफ हाउस बना लिया जाएगा। नगर परिषद के एक्सईएन ठाकुर लाल शर्मा का कहना है कि मंदिर में सेफ हाउस नहीं बनाया जाएगा। इस के लिए दूसरी जगह तलाश कर ली गई है।
जोड़ों की सुरक्षा का केंद्र नहीं है मंदिर : श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग का कहना है कि मंदिर धर्म कार्यों के लिए है न कि प्रेमी जोड़ों के लिए। मंदिर में पहले से ही वृद्ध आश्रम एवं बाल उपवन चल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद यह कह रहा है कि मंदिर कमेटी को सेफ हाउस के लिए 20 लाख रुपए की राशि देने की बात बिल्कुल निराधार है। मंदिर सभा को ऐसी कोई राशि प्रदान नहीं की गई है। रवि भूषण गर्ग ने कहा कि सनातन धर्म मंदिर शहर के लोगों के आस्था का केंद्र है न कि जोड़ों की सुरक्षा का केंद्र।
उन्होंने कहा कि मंदिर में सेफ हाउस बनने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। इस अवसर पर सरपरस्त पुनीत चौधरी, मुख्य संरक्षक श्याम सुंदर बंसल, सुभाष गोयल, रवि मित्तल, उपप्रधान सतपाल मंगला, डा. पवन थरेजा, चंद्रप्रकाश गोयल एवं ऐमना कुमार गौड़ मौजूद थे।
> कहा-धार्मिक कार्यों के लिए है मंदिर, न कि प्रेमी जोड़ों के लिए
> २० लाख रुपए देने की बात को बताया निराधार
एक दिन में नप के सुर बदले, कहा मंदिर में नहीं तो कहीं और बना लेंगे सेफ हाउस
भास्कर फालोअप
२२ जनवरी को प्रकाशित खबर