- Hindi News
- > आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर से सांठ गांठ करके की धोखाधड़ी > सोना बैंक में गिरवी रखकर लिया था छह लाख रु
> आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर से सांठ-गांठ करके की धोखाधड़ी > सोना बैंक में गिरवी रखकर लिया था छह लाख रुपए का लोन
कैथल - गुडग़ांव में गारमेंट्स का बिजनेस बढ़ाने के सिलसिले में एक व्यक्ति ने आईसीआईसीआई बैंक में सोना गिरवी रखकर छह लाख रुपए का ऋण लिया था। महिला को बिजनेस संभलवा कर वह कारोबार बढ़ाने के लिए सिलसिले में बैंकाक चला गया। महिला ने उसके विदेश घूमने का फायदा उठाया और बैंक प्रबंधक से सांठ-गांठ कर उसका ९० तोले सोना हड़प लिया।
विदेश से लौटने के बाद मालिक जब सोना छुड़वाने बैंक पहुंचे तो उन्हें बताया कि उनके अधीनस्थ कार्य करने वाली महिला सोना ले गई है। उसने महिला और बैंक मैनेजर की शिकायत एसपी से की। एसपी ने मामले की जांच डीआई को सौंप दी। जांच का कार्य पूरा होने के बाद पुलिस ने सिविल लाइन थाने में महिला और आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
महिला पर उत्तराखंड के बिलासपुर में भी एक व्यक्ति से सवा चार लाख की ठगी करने का मामला चल रहा है।
विश्वास का उठाया फायदा
सीवन वासी प्रवीन कुमार ने ३ दिसंबर २०१३ को एसपी से शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक कैथल के खाते में ९० तोले सोना गिरवी रखकर छह लाख रुपए का ऋण लिया था। २१ जनवरी २०१३ को वह बैंकाक चला गया। सेक्टर-४५ में रह रही रेणु गुप्ता उनका बिजनेस देख रही थी। उसने उसे कोई पॉवर आफ अटार्नी नहीं दी। रेणु गुप्ता को पता था कि उसने सोना बैंक में गिरवी रखकर छह लाख रुपए का ऋण ले रखा है। रेणु गुप्ता ने 21 जनवरी 2०13 से दो फरवरी 2013 के दौरान आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर से मिलीभगत कर सोना निकलवा लिया।
मालिक गए बैंकाक और महिला कर्मी बैंक से निकलवा ले गई ९० तोला सोना