इनफर्टिलिटी कोई बीमारी नहीं : डा. पूजा
कैथल : फोर्टिस अस्पताल मोहाली से डा. पूजा मेहता फर्टिलिटी विशेषज्ञ की अध्यक्षता बेल्स होटल में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में इनफर्टिलिटी पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यदि एक साल तक रिश्ता बनाने के बाद भी कंसीव नहीं कर पा रही है तो आपको फर्टिलिटी से जुड़े सभी जांच अवश्य करवाने चाहिए। डा. मेहता ने बताया कि हरियाणा में ३० से ४० फीसदी महिलाएं फर्टिलिटी की समस्याओं से परेशान हैं। फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए सेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर सकते हैं। हालांकि कई मामलों में जैसे कि एडोमेट्रीओसीस से ग्रसित महिलाओं में सर्जरी से फर्टिलिटी बढऩा थोड़ा मुश्किल है पर इसके लिए आईयूआई बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि आर्या हस्पताल में नि:संतान दंपिायों के लिए पिछले ३ साल से फ्री कैंप चल रहा है। इस मौके पर डा. किरण वि. कुमार, डा. सीमा जिंदल, डा. सुनीता गुप्ता, डा. रंजना जैन, डा. एस. छतवाल, डा. भावना जैन उपस्थित थी।
फीचर इपैट