- Hindi News
- भाजपा करेगी कुरुक्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास : सैनी
भाजपा करेगी कुरुक्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास : सैनी
कुरुक्षेत्र/कैथल - हरियाणा भाजपा के उपाध्यक्ष राज कुमार सैनी ने कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के खिलाफ नित नए भ्रष्टाचार के मामलों का उजागर होना दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा इससे कुरुक्षेत्र की जनता का सर नीचा हुआ है क्योंकि वह कुरुक्षेत्र की जनता के वोट से ही दो बार सांसद चुने गए इसी क्षेत्र के लोगों ने उन्हें पहले चुनाव में विजय दिलाकर सांसद बनाकर उनकी राजनीतिक पहचान दिलाई परंतु जिंदल ने अपने मतदाताओं को धोखा दिया। पूर्व मंत्री ने यह बात गुरुवार को कुरुक्षेत्र, नरड़ व कैथल के ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में नुकक्ड़ सभाओं में कही।पूर्व मंत्री राज कुमार सैनी ने कहा कि जिंदल साहब ने अपने मतदाताओं को लाभ पहुचाना तो दूर क्षेत्र के विकास के लिए कोई ऐसी योजना नहीं बनाई जिससे युवाओं को रोजगार मिले काम गारों का दो रोटी का जुगाड़ बने व्यापारियों का व्यापार बढ़े। हैरानी है कि जिदंल साहब देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार हैं। देश व विदेशों मे बड़े बड़े उद्योग हैं। परंतु कुरुक्षेत्र की बदकिस्मती यह है कि उनकी किस्मत में ना कोई उद्योग है न कोई ऐसी योजना जिससे इस क्षेत्र के लोगो को लाभ मिल सके।
इस बार भाजपा कुरूक्षेत्र मे रेलवे कोच फैक्टरी के इलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को इंटरनेशनल युनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने के इलावा कुरुक्षेत्र मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास करेगी।