थर्मल की यूनिट नंबर दो बंद
यमुनानगर - बिजली कर्मचारियों की हड़ताल और बरसात के कारण बिजली की डिमांड में काफी कमी आ गई है। नो डिमांड के कारण दीन बंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की यूनिट नंबर दो को बंद कर दिया गया है। ध्यान रहे जिले में इन दिनों रोजाना ३५ से ४० लाख यूनिट की डिमांड प्रतिदिन है। लेकिन हड़ताल व बरसात के चलते यह डिमांड सिर्फ २५ से २७ यूनिट रह गई है।