- Hindi News
- फुल ड्रेस रिहर्सल : समारोह के लिए तैयारी पूरी
फुल ड्रेस रिहर्सल : समारोह के लिए तैयारी पूरी
भास्कर न्यूज - कैथल
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रस्तुत किए जाने वाले समूचे कार्यक्रमों का शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में फुल ड्रेस अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। उपायुक्त एनके सोलंकी ने फाइनल रिहर्सल में ध्वजारोहण किया तथा रस्मी परेड में भाग लेने वाली टुकडिय़ों का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी ली।
उनके साथ जिला पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव, अतिरिक्त उपायुक्त अरविंद मल्हान, नगराधीश रणजीत कौर मौजूद थीं। इस बार गणतन्त्र दिवस समारोह में परेड में पुलिस विभाग, महिला पुलिस, गृहरक्षी, आर्मी विंग, गल्र्ज गाइड, ग्रीन कोर एवं भारत निर्वाचन आयोग की प्रजातंत्र प्रहरी आदि टुकडिय़ां भाग ले रही हैं।
इसके अलावा रिहर्सल में जिलाभर के विभिन्न स्कूलों के लगभग तीन हजार बच्चों द्वारा मास पीटी, डम्बल, लेजिएम, केनट्रिल तथा योगाभ्यास का प्रदर्शन भी किया गया जिसका उपायुक्त ने अवलोकन किया। डीएवी स्कूल पूंडरी के छात्र-छात्राओं ने योगा कोच की देखरेख में विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय किडजी स्कूल के ६ वर्षीय अदम्य ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किया। अन्य कार्यक्रमों में नवोदय विद्यालय का समूहगान, ज्ञानदीप हाई स्कूल क्योंडक की कव्वाली, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का गिद्दा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणवी नृत्य, आईजी व शाइनिंग स्टार स्कूल की कोरियोग्राफी सहित शैमरॉक स्कूल की नृत्यावली व ध्रुव पब्लिक स्कूल पंूंडरी का पैराशूट डांस शामिल हैं। गणतंत्र दिवस में भाग लेने वाली परेड की टुकडिय़ों का नेतृत्व डीएसपी रविंद्र तोमर कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों के अतिरिक्त गणतंत्र दिवस समारोह पर विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों को प्रतिबिंबित करती हुई शानदार 16 झांकियां भी निकाली जाएंगी।
डीएसपी सुरेंद्र भौरिया, हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक रामकुमार, जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक खंडूजा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी भारती, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी रणधीर शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद आंतिल व मंच का संचालन कर रहे, सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्यालयों के शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे।