- Hindi News
- पानी घुसने से बालू की महिलाएं परेशान, डीसी से गुहार लगाई
पानी घुसने से बालू की महिलाएं परेशान, डीसी से गुहार लगाई
भास्कर न्यूज - कैथल
बालू गांव की रापडिया पट्टी में तालाब का आेवरफलो पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। घरों में पानी घुसने से परेशान महिलाआें ने कैथल लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त से पानी की निकासी की गुहार लगाई।
उपायुक्त को मिलने वाली महिला कमला, आेमपति, संतरो, सावित्री, केलो खजानी, राजबाला, मुकेश, मीना, मूर्ति आदि का कहना था कि उनके घरों के आगे तीन-तीन फीट पानी जमा है जिससे उन्हें भारी परेशानियां हो रही है। महिलाआें का कहना था कि तालाब का आेवरफ्लो पानी उनके घरों के आगे खड़ा है, लेकिन प्रशासन इस दिशा में कुछ नहीं कर रहा है। गंदे पानी की इस समस्या से उनके बच्चों को स्कूल जाने में बहुत दिक्कत आ रही है। महिलाआें को खेत, व घरेलू कार्य के लिए इधर उधर जाने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त को मिलने वाली ग्रामीण महिलाआें का यह भी कहना था कि कहने को तो उनका गांव आदर्श है, लेकिन गांव में आदर्श जैसा कुछ नहीं है। जब गांव की गलियों में तालाब का गंदा पानी खड़ा हो तो वह गांव आदर्श किस बात का है।
उन्होंने उपायुक्त एनके सोलंकी से गुहार लगाई कि उनके घरों के आगे जमा पानी की समस्या का समाधान कराया जाए ताकि उन्हें समस्या से निजात मिल सके। निकासी की स्थाई समस्या के हल की भी मांग की है।
रापडिय़ा पट्टी में तालाब के ओवरफ्लो पानी से बनी दिक्कत