पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने सुनी वीर शहीदों की गाथा

बच्चों ने सुनी वीर शहीदों की गाथा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा - किडजी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल की प्रिंसिपल नीरू भुटानी ने बच्चों को देश के संविधान निर्माताओं व आजादी दिलाने वाले वीरों की गाथा सुनाई। मन्नत वासन ने भारत माता का वेश धर सबका मन मोह लिया। स्कूल के डायरेक्टर विभु मुरार ने बताया कि देश के संविधान से बड़ी कोई चीज नहीं है। राजनीति, पुलिस, कोर्ट व आम आदमी सभी संविधान के दायरे में आते हैं और इसी के अनुरूप कार्य करते हैं। बच्चों को संविधान में दिए गए बाल अधिकारों के बारे में भी बताया गया।