पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दर्जनों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

दर्जनों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र

शुक्रवार को कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के गांवों गुला, माजरा, मलकपुर, कैथल में भाजपा के जनजागरण अभियान के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने संबोधित किया। सैनी ने कहा कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है। प्रदेश के युवाओं के साथ रोजगार के मामले में भेदभाव किया जा रहा है। सरकारी नौकरियां प्रदेश के एक हिस्से तक सिमट कर रह गई हैं। सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा वर्ग कमर कस चुका है। जनता ने मध्य प्रदेश, गुजरात व छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरी बार भाजपा को मौका दिया जबकि गुजरात में तो भाजपा लगातार पांचवीं बार आई है। कांग्रेस राजस्थान में केवल पांच साल के बाद पिछड़ गई है।



भाजपा में शामिल युवाओं के साथ राज कुमार सैनी व अन्य भाजपा नेता।