पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 27 दिन में पांच वारदातें, 35 एटीएम पर पुलिस ने लगाए ताले

27 दिन में पांच वारदातें, 35 एटीएम पर पुलिस ने लगाए ताले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले 27 दिन में एटीएम बदमाशों के खूब निशाने पर रहे। अब तक एटीएम लूटने व लूटने का प्रयास करने की पांच वारदातें हो चुकी हैं। ताजी वारदात में तो सुरक्षा गार्ड साहिल को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। 10 जनवरी को बदमाशों ने सबसे पहले बलदेव नगर-नारायणगढ़ मुख्य सड़क पर लगे आईडीबीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाया था। बदमाश इस एटीएम को जड़ से ही उखाड़ ले गए थे। तब उसमें 8.45 लाख रुपए थे। यह वारदात भी अभी तक सुलझ नहीं पाई। इसके बाद 11 जनवरी को चोरों ने कैंट की आहलुवालिया बिल्डिंग से सटे देना बैंक के एटीएम को को निशाना बनाया। करीब तीन घंटे तक बदमाश एटीएम को तोड़ते रहे। पर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद बदमाशों ने 19 जनवरी को शहजादपुर में पीएनबी बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट दिया। तब बदमाश एटीएम से करीब पांच लाख रुपए साफ करने में कामयाब रहे। 21 जनवरी को भी बदमाशों ने येस बैंक के एटीएम में तोडफ़ोड़ की थी। यहां से नकदी चोरी करने के हर संभव प्रयास किए लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाशों के चेहरे बेनकाब होने की बात कह रही है।