यमुनानगर में चुनाव नहीं हुए
विशाल गोयल ने बताया कि करीब दो महीने पहले जगाधरी क्षेत्र के दवा विक्रेताओं के चुनाव करवाए गए थे। मगर उसके बाद से यमुनानगर के चुनाव नहीं हुए। इसलिए एसो. के जिलाध्यक्ष को लिखित ज्ञापन देकर यमुनानगर क्षेत्र के चुनाव करवाने की मांग रखी गई है। गोयल ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने उचित आश्वासन दिया है।
समझा दिया है : शर्मा : जिला यमुनानगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनजीत शर्मा का कहना है कि यमुनानगर का चुनाव तीन महीने पहले करवा दिया गया है। जिसमें सर्वसम्मति से चरणजीत सिंह मक्कड़ को प्रधान चुना गया था। सोमवार को पांच-छह दवा विक्रेता उनसे मिले थे, जिन्हें समझा दिया गया है।