पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर:आज गणतंत्र दिवस के उपल्क्षय में सरस्वती शिक्षण संस्थान में मुय अतिथि डॉ. अनील अग्रवाल जी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान दर्शन लाल जी जैन व प्रबंधक समिति के सदस्य ब्रिज मोहन गुप्ता, कांता प्रसाद, वीरेंद्र गर्ग, सतीश गर्ग, सुभाष गर्ग, सीता राम मिाल एवं मति रूपम गर्ग व विद्यालय के प्रधानाचार्ये डॉ. जी.डी.गर्ग, दीपक सिंघल तथा राजेन्द्र शर्मा जी रहे। विद्यालय के सचिव वीरेंद्र ने आये हुए अतिथिगण का स्वागत.सत्कार किया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। बच्चों ने टाइलें व लाठियाँ तोड़कर मार्शल आर्ट का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस पवित्र पावन वेला पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के बहुत से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुय रूप से योगासन व प्रोजैक्टर पर दिखाई गई स्वामी विवेकानंद जी एवं नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन कि झाँकी दर्शकों द्वारा बहुत सराही गई। मुय अतिथि डॉ. अनील अग्रवाल जी ने बच्चों को भारत कि अखंडता के बारे में बताया व देश से समाजिक बुराइओं को दूर करने को कहाए और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती शिक्षण संस्थान के सभी अध्यापकगण व कर्मचारिओं ने अपना सहयोग प्रदान किया।

 एजुकेशन प्लस