पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीर शहीदों के परिजनों व स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान

वीर शहीदों के परिजनों व स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बराड़ा/नारायणगढ़. 65वें गणतंत्र दिवस समारोह पर बराड़ा में उपमंडल स्तरीय समारोह मनाया गया। अनाज मंडी बराड़ा में 20 सूत्रीय कार्यक्रम हरियाणा सरकार के उपाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता सेनिानियों तथा वार वीडोज को सम्मानित किया गया।

मौके पर फूलचंद मुलाना ने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाने के बाद हमने एक ऐसे समृद्ध व महान राष्ट्र की कामना की जिसमें सभी धर्मों, सांप्रदायों व जातियों के लोगों को समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से समान अधिकार प्राप्त हों। सन 1950 में आज ही के दिन बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेदकर के नेतृत्व में इसी रिकल्पना के अनुरूप बनाया गया संविधान लागू हुआ और भारत संपूर्ण गणराज्य बना।

सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित: राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, वार वीडो, शहीदों के परिजनों तथा सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी एसडीएम योगेश कुमार ने सम्मानित किया। वहीं एसडीएम योगेश कुमार ने मुख्यमंत्री विद्यालय सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत उपमंडल के आठ स्कूलों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

उधर, एसडीएम योगेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर मार्केट कमेटी नारायणगढ़ की तरफ से कृषि कार्य करते समय दुर्घटना के शिकार लोगों को आर्थिक सहायता के चेक में वितरीत किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर पार्टी कार्यालय में शहीदों को नमन किया। वहीं बराड़ा के राजकीय माध्यामिक विद्यालय तंदवाली में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर सरपंच सुमन देवी ने तिरंगा फहराया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर......