जांच के लिए टीम गठित
बिलासपुर पीएचसी के एसएमओ डॉ. रमेश का कहना है कि मृत बच्चे के परिजनों की शिकायत पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के लिए दो डॉक्टरों की टीम गठित क दी गई है। डॉक्टरों को मामले की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा गया है। उनका कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।