- Hindi News
- दुधारू पशुधन सुरक्षा योजना अनूठी योजना : डॉ. विनोद
दुधारू पशुधन सुरक्षा योजना अनूठी योजना : डॉ. विनोद
भास्कर न्यूज - नारायणगढ़
मुख्यमंत्री ग्रामीण दूधारू पशुधन सुरक्षा योजना से राज्य का समस्त दुधारू पशुधन सुरक्षित होगा। यह जानकारी देते हुए पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. विनोद कौशिक ने बताया कि पशुपालक के हित में हरियाणा सरकार की यह एक अनूठी योजना है।
योजना के तहत आने वाले दूधारू पशु- दूधारू गाय, भैंस, बकरियां इस योजना के तहत आएगी और मृत्यु होने की अवस्था में भुगतान का प्रावधान है। भुगतान की राशि देसी गाय जो ब्यांत के दौरान 1500 से 2000 किलोग्राम दूध देती है उसकी मृत्यु पर २० हजार रुपए, जो गाय 2000 किलो व ऊपर दूध देती है उसकी मृत्यु पर सुरक्षा राशि ३० हजार रुपए, जो ब्यांत के दौरान 1500 से 2000 किलोग्राम दूध देती है, उसकी मृत्यु पर ३० हजार, जो गाय 2000 किलो ग्राम व ऊपर दूध देती है, उसकी मृत्यु पर सुरक्षा राशि ४० हजार, जो भौंस ब्यांत के दौरान 1500 से 2000 किलोग्राम दूध देती है, उसकी मृत्यु पर ४० हजार रुपए, जो भैंस 2000 किलो ग्राम व ऊपर दूध देती है उसकी मृत्यु पर सुरक्षा राशि ५० हजार रुपए दी जाएगी।
बकरियां जो 0.865 किलोग्राम या इससे ऊपर प्रतिदिन दूध देने वाली है कि मृत्यु पर सुरक्षा राशि ३० हजार रुपए दी जाएगी। दूधारू पशुओं का पंजीकरण- पशुपालक अपने क्षेत्र के पशुचिकित्सक के पास अपने दूधारू पशु का 100 रुपए वार्षिक शुल्क देकर पंजीकरण कराना स्कीम में आवश्यक है। इसी प्रकार से दूधारू बकरियों का पंजीकरण 25/-रुपए प्रति बकरी की दर से किया जाएगा तथा पशु का डिजीटल फोटाग्राफ मालिक के साथ लिया जाएगा।