पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमसी को बताए अधिकार

एसएमसी को बताए अधिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़ - गांव पंजलासा के राजकीय उच्च विद्यालय में मुख्याध्यापक राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पंजलासा क्लस्टर के तहत आने वाले 12 विद्यालयों की प्रबंधन समितियों के 68 सदस्यों ने भाग लिया।
मास्टर ट्रेनर एबीआरसी पूनम गुप्ता व रहमदीन ने सदस्यों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम वर्ष 2009, विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन व समिति के सदस्यों के कत्र्तव्यों की जानकारी दी। मुख्याध्यापक राजकुमार सैनी ने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में दाखिल कराने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डीपीसी अम्बाला उमा शर्मा, एपीसी जसवंत सैनी व विजय ने भी संबोधित किया।