नारायणगढ़ - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यौली में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसएमसी के साठ सदस्यों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने सरकारी स्कूलों में छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं का ब्यौरा दिया। ट्रेनर सोनिका तथा ममता रानी सदस्यों को प्रशिक्षित किया।