लाइनमैन पर गाली देने का आरोप लगाया
कैथल - रामकला का आरोप है कि लाइनमैन ने उसे गाली दी। इसी तकरार के बाद लाइनमैन काम छोड़ कर चला गया। बिजली न आने के कारण महिलाओं ने बाईपास चोक पर आकर जाम लगा दिया।
रुची सिंगल के नेतृत्व में महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहां मौजूद पुरुषों ने पुलिस के आश्वासन पर महिलाओं को जाम कोलने पर राजी कर लिया। जाम में राजकली, मूरती, कमलेश, राम भतेरी, खुशी, बिमला व ओमपती ने हिस्सा लिया।
कुछ लोगों के भड़काने पर लगाया जाम : बिजली विभाग के एसई एसके बंसल का कहना है कि वे लोगों की शिकायत पर मौका पर गए थे। उन्होंने कर्मचारियों को घरों के आगे से लगाए जाने वाली तार की बजाए केबल लगाने के लिए कह दिया था। तार लगाने का काम रोक कर लोगों की बिजली सप्लाई दी ही जा रही थी। महिलाओं को भड़का कर माहोल खराब करने की कोशिश की गई। लाइनमैन ने किसी के साथ बदतमीजी नहीं की। जो भी तारें बिछाई जाएंगी। वहां रहने वालों को उनसे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
प्रदर्शनकारियों को शांत कराते एसएचओ करतार सिंह।