पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा तीर्थ स्थलों को पर्यटन केंद्र बनाएगी : सैनी

भाजपा तीर्थ स्थलों को पर्यटन केंद्र बनाएगी : सैनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र/यमुनानगर

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार सैनी ने कहा कि यदि कुरूक्षेत्र की जनता ने इस बार भाजपा के प्रत्याशी को लोकसभा के लिए चुना तो भाजपा कुरुक्षेत्र के 84 कोस एरिया मे पडाऩे वाले तीर्थ स्थलों को पर्यटन केन्द्र बनायगी। इसके लिए एक विशेष योजना तैयार की जाएगी।

पूर्व मंत्री राज कुमार सैनी गुरूवार को कुरूक्षेत्र संसदीय हल्के के फरल गावों में जनजागरण अभियान के दौरान नुकक्ड सभा को सम्बोधित कर रहे थे उन्होने कहा कि नवीन जिंदल ने कुरूक्षेत्र के सांसद के नाते पिछले दस वर्षों में अपनी दौलत को बढाने की योजनाएं तो तैयार करते रहे उन्हे न तो कुरूक्षेत्र की जनता का ख्याल था न ही कुरूक्षेत्र के विकास का हाल ही मे उनके खिलाफ पचास करोड रूपए का नया मामला उजागर हुआ है जबकि कौल माईनस का मामला पहले से चल रहा है यदि वह सांसद ना होते तो उन्हे यह लाभ कैसे मिल पाता। नवीन जिदल अपने मतदातओं की भावनाओ का निरादर कर रहे हैं परंतु अब नवीन जिदल का जादू नही चलेगा ।

नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा वर्ग कमर कस चुका है। आज हर वर्ग की पंसद प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी ही है। क्योंकि वह विकास का मॉडल प्रस्तुत कर रहे हैं। बाकी राजनीतिक पार्टियां केवल उन पर व भाजपा पर आरोप लगा रही हैं। जनता के सामने भाजपा के तीन प्रदेशों में हुए विकास की तस्वीर है। जनता ने मध्य प्रदेश, गुजरात व छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरी बार भाजपा को मौका दिया। जबकि गुजरात में तो भाजपा लगातार पांचवी बार आई है। कांग्रेस राजस्थान में केवल पांच साल के बाद बुरी तरह पिछड गई है। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र के विकास के लिए भाजपा नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए इस बार कुरूक्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी को सफल बनाए।

-सभा में मौजूद राज कुमार सैनी व अन्य।