पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली गुल होने से परेशान तलवाना व रामबास के ग्रामीणों ने लगाया जाम

बिजली गुल होने से परेशान तलवाना व रामबास के ग्रामीणों ने लगाया जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ईशरवाल
बिजली समस्या से परेशान दो गांवों के लोगों ने ईशरवाल स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर कर्मचारियों को बाहर निकाल कर गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद उन्होंने तोशाम- बहल व लोहारू-सिवानी मार्ग पर अवरोधक लगाकर दो घंटे तक जाम लगाया।
जानकारी के अनुसार तलवानी व रामबास गांव में पिछले चार दिन से बिजली की भारी समस्या बनी हुई थी। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद सोमवार रात से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित बनी हुई है। इससे परेशान अनेक ग्रामीण बुधवार को सुबह 11 बजे ईशरवाल स्थित 33 केवी सब -स्टेशन पर पहुंच गए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने 33 केवी सब स्टेशन पर ताला लगा कर रोड जाम कर दिया। गांव तलवानी व रामवास के उमेद सिंह, घीया राम, शीशपाल, रणधीर सिंह, सतीश, कुलदीप, रामबीर जाखड़, सोमबीर, कर्ण सिंह, दानीराम, रणधावा, मुकेश, जागेंद्र, पप्पू व अशोक आदि ने बताया कि चार-पांच दिन से बिजली कम आने से फसल को नुकसान हो रहा है। बिजली न आने पर उनकी फसल खराब हो रही है। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन से नियमित बिजली आपूर्ति करवाने की मांग की है।
सूचना मिलते ही डीजीएम सतीश वर्मा व पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने एक बजे ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके कुछ देर बाद ही डीजीएम ने दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी।