पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तोशाम में मनाया बालिका दिवस

तोशाम में मनाया बालिका दिवस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम - बालिका दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में एक कार्यक्रम किया गया। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी राजवंती दांगी ने महिलाओं को उनके हितों व प्रदेश सरकार द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी दी। दांगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबर 1091, बच्चों के उत्पीडऩ को रोकने के लिए 1098 तथा गर्भवती महिलाओं के लिए 102 नंबर जारी किया हुआ है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा व उत्पीडऩ को रोकने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का पुरजोर प्रयास है कि कोई भी लड़की अनपढ़ न रहे। इसके लिए छात्रवृति योजनाएं शुरू की हुई हैं।