कार्रवाई न होने पर थाने में शिकायत
बहल - जन संघर्ष समिति कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध हो उनके खिलाफ थाने में शिकायत दी है। जनसंघर्ष समिति के अशोक आर्य ने दी गई शिकायत में बताया कि समस्याओं को अवगत करवाने के बाद भी पुलिस नागरिकों का साथ नहीं दे रही है। पुलिस न तो ओवरलोड डंपर चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और न ही पुलिस ने प्रवासी महिला से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। कार्यकारी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि जो भी जनसंघर्ष समिति के कार्यकर्ता आरोप लगा रहे हैं सब बेबुनियाद हैं।