पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो शुरू कराएगी खनन: गोयल

इनेलो शुरू कराएगी खनन: गोयल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - तोशाम
इनेलो नेता एवं पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से आज खानक बंद है। सत्ता में आते ही इनेलो खानक में खनन कार्य शुरू करवाएगी। गोयल सोमवार को कार्यकर्ता व व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। गोयल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव नजदीक आते ही लोगों को बरगलाने के लिए डाडम पहाड़ की बोली तो करवा दी परंतु इसे चालू नहीं किया।
उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ही एक ऐसी पार्टी है जो व्यापारियों की बातों को समझती है। इनेलो के हलका प्रधान सुनील लांबा ने कहा कि कांग्रेसराज में आज महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। इस मौके पर राजेंद्र जैन, रविंद्र पटौदी, राजेश भारद्वाज, अनूप बागनवाला, कुलदीप मनसरबास, सतबीर खानक , हनुमान लोहिया, जैना शर्मा, संदीप थिलोड़, हरीश तोशामिया, मुकेश महतानी, नानक चंद पूर्व सरपंच, साधुराम पटौदी आदि मौजूद थे।



तोशाम. शहरी व व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मंत्री सुभाष गोयल।