- Hindi News
- क्रिकेट में ढांगर को हरा पोहकरवास बना विजेता
क्रिकेट में ढांगर को हरा पोहकरवास बना विजेता
भास्कर न्यूज - जुई
खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में उत्साह का संचार और जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देती हैं। यह बात पोहकरवास में चार दिवसीय बाबा जोडऩाथ किक्रेट प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित करने के बाद इनेलो जिलाध्यक्ष सुनील लांबा ने कही। प्रतियोगिता में पोहकरवास ने ढांगर को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। युवा किक्रेट क्लब प्रधान बलजीत सांगवान ने इनेलो नेता का स्वागत किया।
82 रन का लक्ष्य दिया
पोहकरवास ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ढांगर की टीम के सामने निर्धारित 10 ओवर में 82 रन का लक्ष्य रखा। इसमें विकास ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 39 रन बनाए। ढांगर की पूरी टीम 56 रन पर ही आउट हो गई।
कृष्ण ने तीन ओवर में 10 रन देकर पांच खिलाडिय़ों को और विकास ने दो खिलाडिय़ों को आउट किया। मैन ऑफ दी मैच और मैन ऑफ दी सीरीज पोहकरवास के विकास को चुना गया। विजेता टीम पोहकरवास को इनेलो नेता सुनील लांबा ने 11 हजार रुपए ओर उपविजेता ढांगर को 51 सौ रुपए देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीनिवास, कृष्ण कुमार, राजेश, महेश, सुरेश संजय आदि मौजूद थे।