रात नौ बजे फिर गहराया कोहरा
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
पिछले दो दिन मौसम साफ रहने से गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहन चालकों की रफ्तार कम रही और 11 बजे तक गाडिय़ों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद कोहरा छटने लगा और मौसम में गरमाहट आ गई। रात नौ बजे फिर यही स्थिति बन आई। मौसम वैज्ञानिकों के रविवार या सोमवार को कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। इस कारण ठंड में भी बढ़ोतरी हो सकता है।
एक सप्ताह से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिन तो मौसम में काफी गरमाहट बनी हुई थी। अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े के समीप पहुंच गया था। अचानक बढ़े इस तापमान से फसलों को नुकसान होने अंदेशा बन जाता है।
तेज हवा भी चली
बुधवार को शाम तो अचानक तेज हवा चली और मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई। रात होते होते आसमान में धुंध बढ़ चली थी। गुरुवार सुबह तो कोहरा इतना अधिक था कि दृश्यता 5 मीटर की ही थी। वाहन चालकों को वाहनों के चलाने में काफी परेशानी
हो रही थी। हेड लाइट जलाए बिना वाहन नहीं चलाए जा रहे थे। यह गनीमत रही कि धुंध के कारण गुरुवार को कोई हादसा नहीं हुआ। दोपहर 11 बजे तक कोहरा छाया हुआ था। आसमान से ओस की बूंदें भी लगातार टपक रही थी। फिर हवा भी रुकी और कोहरा भी छट गया। मौसम में फिर से गरमाहट बन गई।
गुरुवार दिन में ११ बजे तक थी बुरी स्थिति, पांच मीटर की दूरी तक भी नहीं दिख रहा था कुछ