41 मिनट में किसान अधिकार दिवस खत्म
चरखी दादरी - धरने के समय भाजपा कार्यकर्ता जिस जोश से आए थे, उसी जोश में जाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यकर्ता लाला लाजपत राय चौक पहुंचे। बैनर लगाया और महात्मा गांधी का चित्र पर माला चढ़ाई। एक बजकर 9 मिनट पर किसान अधिकार दिवस मनाने बैठ गए। मीडियाकर्मी आए तो नारेबाजी कर फोटो खिंचवाए। एक बजकर 50 मिनट पर नेताओं ने दरी समेटनी शुरू कर दी। चित्र को उठाया, बैनर खोला और गाड़ी में रखा। इसके सभी नेता वहां से कूच कर गए।
10 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की उठाई मांग