पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनरेटर में चादर लिपटने से युवक की मौत

जनरेटर में चादर लिपटने से युवक की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज़ - कैथल
गांव के एक युवक की डीजे पर नाचते समय हुई मौत से दुखी गांव वासियों ने बारात को टाल दिया। लड़के की शादी में परिवार के गिने-चुने लोग ही बारात लेकर गए। गंाव खेड़ी सिकंदर में दिलबाग सिंह के लड़के मुकेश की शादी का जश्न चल रहा था। गांव का हर व्यक्ति शादी में शामिल था और युवा नाच रहे थे। दिलबाग ने सभी को बारात में जाने का न्योता दिया था। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण गांव में बिजली गुल थी। इसके बावजूद गांव के युवकों ने अपने साथी मुकेश की शादी को खास बनाने के लिए मंगलवार को डीजी का प्रबंध किया। जनरेटर की सहायता से मंगलवार रात को डीजे चलाया गया।
डीजे पर नाचने के लिए तीन बहनों का भाई 18 वर्षीय अंकित भी पहुंच गया। पंजाबी, हिंदी गीतों पर युवा नाच रहे थे। रात दस बजे के करीब अंकित की चादर जनरेटर में उलझ गई। ऐसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाहरवीं कक्षा में पढ़ रहा अंकित कबड्डी का भी अच्छा खिलाड़ी था। गांव वासियों ने अंकित की मौत के कारण बैंड-बाजे बजाने से मना कर दिया। मुकेश की बारात को लेकर परिवार के कुछ सदस्य ही लेकर गए। शाम को बारात लौटने पर भी बैंड बाजे नहीं बजे।



अंकित के पिता ईश्वर।