पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘मिडिल हेड को जल्द मिलेगी डीडी पावर’

‘मिडिल हेड को जल्द मिलेगी डीडी पावर’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा है कि जल्द ही मिडिल हेड को डीडी पावर मिलेगी। उन्होंने बताया कि संघ का एक प्रतिनिधी मंडल महानिदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा को पंचकूला में मिला। महानिदेशक ने आश्वासन दिलाया कि मिडल हेड को डीडी पावर जनवरी माह में ही दे दी जाएगी। पांचवीं और आठवीं के परीक्षा बोर्ड फिर से लागू करना, वर्दी की राशि ४०० से ८०० रुपए करना, दोपहर के भोजन की योजना को अध्यापकों से अलग करना, अध्यापकों को पदोन्नत करना और खाली पदों को नई भर्ती से भरने के बारे में भी उन्होंने जल्द कार्रवाई करने की बात कही।