बस में जेब कतरे ने उड़ाए दो लाख रुपए
भास्कर न्यूज - पूंडरी
पूंडरी बस अड्डे से बुधवार को जेब कतरे ने एक व्यक्ति के दो लाख रुपयों पर हाथ साफ कर दिया।
कूड़ा राम निवासी टोहाना ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को सुबह निसिंग से पूंडरी बस नं. एचआर 45-9282 में सवार होकर पूंडरी पहुंचा तो पूंडरी से एक संदिग्ध
व्यक्ति बस में सीट न मिलने पर उसके आगे बाजू करके बोला कि
यह सीट महिलाओं की है। वह
कुछ समझ पाता तो उसने अपने रुपए चेक किए तो उसके दो लाख रुपए गायब मिले।