बिजली कर्मियों की हड़ताल से आमजन परेशान
पूंडरी - किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा ने की। बैठक में बिजली कर्मचारियों की दो दिनों से चली आ रही हड़ताल से उत्पन्न समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भूरा राम ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है। लोग बिजली से संबंधित कार्यों के न होने से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि लोगों को बिजली संबंधी समस्या का हल निकालने के लिए दबाव बनाएं। मौके पर ब्लॉक प्रधान हरपाल संगरौली, कुलविंद्र प्रधान हाबड़ी, प्रताप हाबड़ी, मेवा राम धेरडू, ईश्वर शर्मा, रामकुमार मोहना, चमेल पबनावा, बलवान खेड़ी शाकरा, फूला राम, मालक हाबड़ी, धीरा राम, रामकुमार फतेहपुर, नन्हा राम कौल, बलवान कौल, लखा सिंह हाबड़ी और रामकुमार मोहना भी उपस्थित थे।