गलत नीतियों से कर्मी हड़ताल पर: बलकार
पूंडरी - कुरुक्षेत्र हजकां लोकसभा प्रभारी बलकार सिंह पूंडरी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आमजन व कर्मचारी धरने, प्रदर्शन करने पर विवश है। कांग्रेस को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश में हजकां-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस की हर ज्यादती का ब्याज सहित हिसाब लिया जाएगा। बलकार सिंह पूंडरी ने ग्रामीणों को संबोधित करने के बाद पत्रकारवार्ता में कही। मौके पर उनके साथ बीराराम खेपड़, राम सिंह गुर्जर, दर्शन गुर्जर ढांड, लाभ सिंह ढांड, मामूराम, रामजीलाल गुर्जर थे।