पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटीएम ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम का अवलोकन किया

सीटीएम ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम का अवलोकन किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - नगराधीश रणजीत कौर ने पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। उन्होंने चयनित कार्यक्रमों में शेमरॉक पब्लिक स्कूल की कोरियोग्राफी व ध्रुव पब्लिक स्कूल पूंडरी का पैराशूट डांस शामिल किया। उन्होंने सभी चयनित कार्यक्रमों को देखते हुए उनके प्रशिक्षकों को इसे और अधिक निखार देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह एक राष्ट्रीय पर्व है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम ही हमें अपने देश से जोडऩे और देश की विभिन्न लोक संस्कृतियों से एक मंच पर रूबरू होने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जेएस सिद्धु की धर्मपत्नी रूप सिद्धु, जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद आंतिल, शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी सुरेश गुलशन, जिला नाजर शर्मा मौजूद रहे।