सरपंच एसो. आज मनाएगी शहीदी दिवस
कैथल - एनके सोलंकी 23 जनवरी को प्रात: 11 बजे सरपंच एसोसिएशन द्वारा शेरगढ़ रोड स्थित अग्रवाल पैलेस में आयोजित होने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस शहीदी दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। एसोसिएशन के प्रधान सरपंच मोहन लाल शर्मा क्योड़क ने बताया कि इस कार्यक्रम में एडीसी अरविंद मल्हान, डीडीपीओ राजेश कौथ भी कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा नेताजी के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।