- Hindi News
- कोई हैंडपंप से तो कोई दूसरे मोहल्लों से बाल्टी में लेकर आया पानीजाम लगाया तब हरकत में आए अफसरबिजल
कोई हैंडपंप से तो कोई दूसरे मोहल्लों से बाल्टी में लेकर आया पानीजाम लगाया तब हरकत में आए अफसरबिजली पानी को तरसे लोगों ने शहर में तीन जगह लगाया जामविरोध सरकार का, भुगत रही आम जनता
भास्कर न्यूज - कैथल
हड़ताल के तीसरे दिन शहर में बिजली-पानी के लिए हाहाकार मच गई। बच्चे बिना नहाए स्कूल जा रहे हैं। रात अंधेरे में काटने के बाद सुबह जब पानी नहीं आया तो लोग सड़कों पर उतर आए। गुरुवार सुबह शहर के तीन मोहल्लों में बिजली-पानी को लेकर लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। शहर की कई कॉलोनियों में तीन दिन से बिजली नहीं आई। खुराना रोड, अर्जुन नगर व जींद रोड ओवरब्रिज पर लोगों ने जाम लगा दिया। खुराना रोड निवासी बिट्टू, राजेश, श्याम, कुलविंदर, जसवीर कौर, कुलवंत कौर, मीना, भतेरी व निर्मल ने बताया कि लक्ष्मी विहार कॉलोनी, पठानिया स्कूल कॉलोनी, डीएवी स्कूल के आसपास की कॉलोनियों में तीन दिन से न तो बिजली आ रही है और न ही पानी की सप्लाई। जबकि शहर में बिजली आ रही है।
उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली सप्लाई शुरू करने की मांग की लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी। बिजली व पानी न आने से आम जनता परेशान है। जनजीवन प्रभावित हो गया है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है। हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। कुलवंत कौर ने कहा कि कर्मचारी सरकार का विरोध कर रहे हैं लेकिन झेलना आम जनता को पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मजबूरी में जाम लगाना पड़ा। आधा घंटा लगे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी विक्रमजीत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो घंटे में बिजली-पानी सप्लाई शुरू करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। तीन घंटे बाद बिजली अधिकारियों ने खुराना रोड की बस्तियों की बिजली सप्लाई शुरू कर दी।
जींद रोड पर जाखौली अड्डे के लोगों ने जाम लगा दिया। ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। बिजली-पानी को तरसे अर्जुन नगर के लोगों ने कैथल-पटियाला रोड पर जाम लगा दिया। जाम के बाद अर्जुन नगर की बस्तियों की बिजली सप्लाई भी शुरू कर दी। गांव रोहेडिय़ा, भानपुरा, धुंधरेहड़ी में भी दो दिनों से बिजली नहीं आई। > देखें पेज २०
जनजीवन पर ज्यादा असर
कैथल. गुरुवार को ब्लैक आउट के चलते महिलाओं ने रेलवे गेट पर लगाया जाम।
॥खुराना रोड पर पिछले दिनों से बिजली नहीं आ रही है। सभी लोग बिना नहाए ड्यूटी पर जा रहे हैं जबकि शहर में लगातार बिजली चल रही है। उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजबूरी में लोगों को जाम लगाना पड़ा।
भजन कौर, खुराना रोड
॥ लक्ष्मी विहार कॉलोनी में पिछले तीन दिन से बिजली व पानी नहीं आ रहा है। बच्चे बिना नहाए स्कूल जा रहे हैं। पशुओं का चारा हाथ से काटना पड़ रहा है। हड़ताल का आम जनजीवन पर ज्यादा असर पड़ रहा है।
गुरमीत कौर, लक्ष्मी विहार कॉलोनी
कैथल. पुराने शहर में गुरुवार को ब्लैक आउट के दौरान रेलवे गेट स्थित बर्तन की दुकान पर मोमबत्ती के सहारे ग्राहक को बर्तन पसंद कराता दुकानदार।
पुराने शहर में ब्लैकआउट, महिलाओं ने लगाया जाम
हड़ताल का तीसरा दिन
> तीन दिन से शहर के कई मोहल्लों में न बिजली, न पानी > कोई हैंडपंप से तो कोई दूसरे मोहल्लों से बाल्टी में लाया पानी > जाम के बाद हरकत में आए अफसर
बिजली पानी को तरसे लोग भड़के
कैथल - गुरुवार शाम 6 बजे दो दिन से बिजली-पानी की किल्लत झेल रहे लोगों ने रेलवे गेट पर जाम लगा दिया। जाम में महिलाएं अधिक थी। इन महिलाओं ने पहले प्रदर्शन कर नारे लगाए और फिर रास्ता रोक कर बैठ गईं। घर में न बिजली न पानी, अब कहां जाएं। सुबह बच्चे परेशान रहे। जैसे तैसे दिन तो काट लिया लेकिन अब रात होते ही घरों की बिजली भी बंद हो गई। एक घंटे तक लोगों ने नरवानियां बिल्डिंग तक घूम कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। तब किसी अधिकारी ने उनकी बात सुनना मुनासिब नहीं समझा था।
इसके अलावा पुराने शहर में ब्लैकआउट से तंग कई मोहल्लों के लोग सड़कों पर उतर आए। अंधेरा होते ही कर्मचारी और दुकानदारों ने मोमबत्तियां जला काम चलाया। प्रदर्शनकारी कृष्ण कश्यप, डॉ. मुकेश अग्रवाल, शिक्षा, अनीता, राधा, मुकेश, सारदा, किरण, पूजा व सतीश सिंघल ने कहा कि दो दिन से बिजली ठप है। बच्चों की परीक्षाएं हैं। इन्वर्टर बंद जवाब दे गए। खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने तक के लिए सब तंग हैं। सरकार को मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द कोई समाधान निकालना चाहिए। समाचार लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था।
कैथल. बिजली पानी की किल्लत के चलते खुराना रोड बाईपास पर लोगों ने जाम लगाया। जाम के दौरान बाइक सवार से भिड़ते युवक।
कैथल. पिछले कई दिनों से शहर में बिजली और पानी की भारी समस्या हो गई है। जनकपुरी कॉलोनी में पानी की सप्लाई न होने के चलते नलके से पानी लेने जाती बृद्ध महिला सुनहेरी देवी।