- Hindi News
- ओलावृष्टि से नुकसान की गिरदावरी करवाकर मुआवजा दे सरकार : पारस
ओलावृष्टि से नुकसान की गिरदावरी करवाकर मुआवजा दे सरकार : पारस
कैथल - इनेलो के प्रदेश कोषाध्यक्ष पारस मित्तल ने तेज बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान की गिरदावरी करवाकर उन्हें तुरंत मुआवजा देने की मांग की है। पारस मित्तल ने बताया कि बीते दिन हुई तेज बारिश और दो दिन पहले ओले पडऩे से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है और फसलें बर्बाद हो गई हैं। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष पारस मित्तल ने कहा कि प्रकृति की इस मार से किसान असहाय महसूस कर रहे हैं। किसान महंगी खाद, बीज व कीटनाशक दवाओं के कारण निरंतर कर्ज के बोझ में डूब रहा है। महंगाई की मार झेल रहे किसान की ओलावृष्टि ने कमर तोड़ दी है। इस अवसर पर महेंद्र ढुंढवा, गुलाब छौत, डॉ. शिव व राममेहर खुराना मौजूद थे।