पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह कहा दो दिन की हड़ताल, शाम को स्थगित

सुबह कहा- दो दिन की हड़ताल, शाम को स्थगित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> कर्मचारी बोले शुक्रवार को मीटिंग के बाद लेंगे कोई निर्णय
> बोले सरकार मांगें पूरी करें नहीं तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
भास्कर न्यूज - कैथल
हरियाणा कर्मचारी महासंघ व कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर हड़ताल के तीसरे दिन भी शहर में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नए बस अड्डा पर घंटाभर रोष प्रदर्शन करने के बाद एसकेएस के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने दो दिन और हड़ताल बढ़ाने की घोषणा की है। लेकिन शाम साढ़े छह बजे तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों ने हड़ताल शुक्रवार दोपहर तक स्थगित कर दी। इससे पूर्व सभी विभागों के कर्मचारी जवाहर पार्क में एकत्र हुए। पार्क में एकत्र होने के बाद सभी कर्मचारी प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।
कर्मचारियों ने बूथ नंबर एक और दो पर एक घंटा धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया। रमेश शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती वे हड़ताल पर रहेंगे। जिला सचिव जरनैल सिंह ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने आदि मांगों पर विचार करे।
सतपाल राविश ने कहा कि बिजली पानी सप्लाई ठप होने से जनता को जो परेशानी हुई है, ये सरकार की हठधर्मिता के कारण है। अंत में रमेश शर्मा ने कहा कि तालमेल कमेटी की मीटिंग चल रही है। उन्हें जो निर्देश होंगे सुना दिए जाएंगे। इसी दौरान उन्होंने मंच से 24 और 25 जनवरी को भी हड़ताल रखने का ऐलान कर दिया। लेकिन देर शाम को तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों ने हड़ताल वापस लेने की बात कही।