पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गृहमंत्री शिंदे का पुतला जलाकर रोष जताया

गृहमंत्री शिंदे का पुतला जलाकर रोष जताया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - आप के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता जवाहर पार्क से नारेबाजी करते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचे। पिहोवा चौक पर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। प्रदीप कुमार ने कहा कि गृहमंत्री ने अरविंद केजरीवाल को पागल मुख्यमंत्री कहकर आम जनता का अपमान किया है। केजरीवाल दिल्ली में औरतों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरने पर बैठे थे। ताकि पुलिस कानून व्यवस्था को सुचारू तौर पर दिल्ली में लागू कर सके। पुलिस प्रशासन की लापरवाही से दिल्ली की जनता परेशान है। गृहमंत्री द्वारा केजरीवाल को पागल कहना उनकी छोटी सोच को दर्शाता है। इतिहास में शायद ये पहली बार होगा जब किसी सीएम को पुलिस की लापरवाही के लिए अनशन करना पड़ रहा है।