पानी के लिए किराए पर लाना पड़ा जनरेटर
कैथल - बिजली कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल के कारण तीसरे दिन भी बिजली शहर और गांवों में ठप रही। लोगों को पानी के लिए किराए पर जनरेटर लाने पड़े। इन्वर्टर ठप होने के कारण मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाए। जनकपुरी कॉलोनी निवासी पिंकी, सरोज, सावित्री और सुमन ने बताया कि तीन दिन से पानी नहीं आ रहा। कुछ लोगों ने घरों में नलके लगा रखे हैं। बिजली न होने के कारण उन घरों में भी पानी की दिक्कत है। एक दिन तो उन्होंने इधर-उधर से पानी की समस्या हल कर ली। लेकिन आज उन्हें कहीं से भी पानी नहीं मिला। अब आटा गूंथने के लिए भी पानी नहीं हैं।