- Hindi News
- सरकार दे रही कन्यादान के रूप में ११ हजार रुपए
सरकार दे रही कन्यादान के रूप में ११ हजार रुपए
भास्कर न्यूज - कैथल
प्रदेश सरकार द्वारा इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी विवाह शगुन योजना का दायरा बढ़ाते हुए सामान्य श्रेणी की जातियों के गरीब परिवारों को भी इसमें शामिल किया गया है। इससे पूर्व इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को दिया जाता था।
अब इस योजना के तहत सामान्य श्रेणी की जातियों के बीपीएल परिवार, बीपीएल सूची में शामिल विधवा महिला, ढाई एकड़ जमीन अथवा एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को भी इसका लाभ दिया जाएगा। इस योजना का क्रियान्वयन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा। डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि इस योजना के तहत बीपीएल सूची में शामिल विधवा, अनाथ एवं बेसहारा लड़कियों
को 31 हजार रुपए, ढाई एकड़ जमीन से कम भूमि वाले परिवारों तथा एक लाख रुपए से कम
वार्षिक आय वाले परिवारों को 10 हजार रुपए तथा इन श्रेणियों के अतिरिक्त शेष अन्य लाभपात्रों को कन्यादान के रूप में 11 हजार रुपए दिए जाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड ने बताया कि जिला में इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति विवाह से पहले या विवाह संपन्न होने के 30 दिन के अंदर कागज प्रस्तुत करने होंगे।