- Hindi News
- ३० को महात्मा गांधी जी को दी जाएगी श्रद्धांजलि
३० को महात्मा गांधी जी को दी जाएगी श्रद्धांजलि
कैथल - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य: तिथि के अवसर पर आगामी 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे गांधी जी को सम्मान देते हुए दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा। लघु सचिवालय परिसर में डीसी एनके. सोलंकी व सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रात: 11 बजे मौन धारण करेंगे और निश्चित समय पर 11 बजे फायर ब्रिगेड के सायरन के साथ पुलिस की गारद शस्त्र उल्टे करके मातमी बिगुल के बीच सलामी देगी।